diwali horizontal

मलिहाबाद में अवैध खनन को रोक पाने में प्रशासन नाकाम

0 162

मलिहाबाद, लखनऊ :  एक तरफ योगी सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने में लगातार प्रयासरत है तो दूसरी तरफ कुछ सरकारी नुमाइंदे उनके आदेश की धज्जियां उड़ाने से बाज नही आरहे हैं। जिसका जीता जागता सुबूत मलिहाबाद के नत्था खेड़ा गाँव मे किया गया अवैध खनन है।

राजधानी से सटी ग्रामीण कोतवाली मलिहाबाद इलाके में नत्था खेड़ा गाँव में खनन माफिया द्वारा एक खेत से अवैध तरीके से जेसीबी चलवाकर लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टरों द्वारा खेत से सारी रात मिट्टी खोदकर खेत को तालाब बना दिया। जिसका वीडियों ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया तथा ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की है। अवैध खनन का वीडियो वायरल होने पर इंस्पेक्टर मलिहाबाद से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने अवैध खनन होने की जानकारी से साफ इंकार कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.