diwali horizontal

फांसी पर लटका मिला मूकबधिर युवक का शव

0 201
लखनऊ :  मानकनगर थाना क्षेत्र में मूकबधिर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, थाने पर संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय राम सत्यपाल सिंह निवासी चित्रगुप्त नगर ने सूचना दी कि रविवार को सुबह 7:30 बजे जब वह सो कर उठा तो देखा उसका छोटा भाई सर्वेश सिंह (32) अपने कमरे में छत के पंखे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर उपनिरीक्षक संजय सिंह ने आगे की कार्यवाही करते हुए बताया कि मृतक मूकबधिर और अविवाहित युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.