
लखनऊ में गर्लफ्रेंड को कार से कुचला! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास खौफनाक घटना का वीडियो वायरल
लखनऊ CRIME LIVE : राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एक युवती को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, युवती बुधवार सुबह पार्क के पास चाय पीने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक परिचित युवक से हुई, जो कथित तौर पर दूसरी युवती के साथ वहां मौजूद था। दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।
आरोप है कि विवाद के बाद युवक ने कार आगे बढ़ा दी और युवती को टक्कर मार दी। युवती कुछ दूरी तक कार के बोनट पर घिसटती हुई दिखाई दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटनाओं और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही पूरी तरह हो सकेगी।