diwali horizontal

पीड़ित परिवार ने धरना प्रदर्शन कर जताया रोष

0 157

कन्नौज : जनपद के मुख्यालय पर पीड़ित परिवार ने एक साथ बैठकर धरना प्रदर्शन किया वहीं भारतीय जन सम्राट पार्टी के पदाधिकारियों सहित पीड़ित परिवार ने दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया शिव कुमार पुत्र रामेश्वरम दयाल निवासी बहादुरपुर ठठिया ने अपने परिवार के साथ कन्नौज मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया पीड़ित ने बताया हमारी भूमि संख्या 1824  रकबा में स्थित है जिसे बसपा नेता एवं कुछ दबंग माफियाओं द्वारा हड़प  कर जबरदस्ती सरकारी आवास निर्माण कराया जा रहा है वही पीड़ित  ने बताया  जमीन हमारी है  हमारी जमीन पर  दबंगों द्वारा सरकारी आवास  के नाम पर कब्जा किया जा रहा है

 

इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है  लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई  है वही आशा देवी पत्नी विष्णु लाल द्वारा उप जिलाधिकारी तिर्वा को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया कई बार इसकी शिकायत थाने में भी की जा चुकी लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई भू माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है वही लेखपाल ने बताया यह जगह ग्राम समाज की है पीड़ित परिवार ने एक साथ बैठकर धरना प्रदर्शन किया जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा बिशनलाल ने बताया हमारी पैतृक जमीन वही हमारी जमीन पर मकान बनवा दिया गया सुनवाई ना होने पर पीड़ित परिवार ने एक साथ बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू किया  राम कुमार विष्णु लाल आशा देवी पत्नी विष्णु लाल सरिता पत्नी रामकुमार बच्चों सहित मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.