diwali horizontal

चारबाग स्टेशन पर पकड़ा गया अवैध वेंडर

0 162

लखनऊ:  लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी के निर्देश पर और यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को चारबाग रेलवे स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया में अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बाबत सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान  लखनऊ स्टेशन पर फल की ट्राली संख्या तीन पर अनधिकृत रूप से एक व्यक्ति को फल विक्रय करते हुए पाया गया। आगे बताया कि उसके पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं था। ऐसे में उस अवैध वेंडर के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.