diwali horizontal

बच्चों के बीच हुए विवाद मे  मुकदमा पंजीकृत

0 211
महराजगंज/रायबरेली  : कोतवाली के चौकी क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई गाली गलौज व मारपीट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। थुलवांसा चौकी क्षेत्र के लोदीपुर मजरे पिंडारीकला निवासिनी श्रीमती रानी पत्नी रामकृपाल ने पुलिस को दी हुई तहरीर में बताया कि दोनों परिवारों के छोटे-छोटे बच्चों में मारपीट हो गयी। जिसको लेकर विपक्षीगण बाबूलाल पुत्र रामलखन,नीलू पुत्र हरीराम व  हरीराम की पत्नी,किरण पुत्र भुल्लन निवासी उपरोक्त ने गाली गलौज के साथ-साथ मारपीट भी की।मामले में कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उक्त विपक्षीगणों के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू हो गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.