diwali horizontal

18 मार्च से आनलाइन फार्म उपलब्ध

0 248

लखनऊ : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के सम्बद्ध संस्थानों के बीफार्म, बीटेक लेटरल, बीफार्म लेटरल, बीएचएमसीटी, बीएफए, बीएफएडी, बीडेस, बीवाक, एमसीए, एमबीए इंट्रीग्रेटेड एवं एमसीए इंट्रीग्रेटेड पाठ्यकर्मों में प्रवेश के लिए एनटीए के माध्यम से आनलाइन आवेदन मार्च के तीसरे सप्ताह से आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित किया गया हैं।

नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा सत्र  के प्रवेश के लिए उक्त पाठ्यक्रमों के लिए यूपीजेईई का आयोजन किया जा रहा है।आवदेन फार्म एनटीए की वेबसाइट पर आॅनलाइन प्रकार से 18 मार्च  से उपलब्ध होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर जा आवेदन कर सकेंगे।प्रवेश परीक्षा की तिथि मई माह के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित की गई है।यह जानकारी प्रयागराज में सम्बद्ध संस्थानों के साथ आयोजित बैठक में विवि के प्रतिकुलपति प्रो विनीत कंसल द्वारा दी गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.