
महोली सीतापुर: पंचायत चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था की बहाली के उद्देश्य से सीओ सदर के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी के द्वारा कस्बा व चैकी प्रभारियों, बीट दरोगाओं तथा पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया गया।
जिसके दौरान पूरे नगर में पैदल मार्च कर शहर के प्रमुख मार्गों और चैराहों पर नजर रखकर शहर के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस फ्लैग मार्च में अपराध इ वासुदेव यादव, एसआई विजय मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, अमलदार अवस्थी, हेड कांस्टेबल श्रीनाथ विश्वकर्मा, मोहित पटेल, रवि कुमार, जानेन्द्र सिंह समेत महिला आरक्षी उपस्थित रहीं। प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि ने कहा शांति व्यवस्था की बहाली के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है सरकार के निर्देशों का समुचित पालन कराया जाएगा।