diwali horizontal

सुरक्षा के लिहाज से सभी मन्दिरो में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे   

0 236

कानपुर : महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को एडीएम सिटी के नेतृत्त्व में धर्मगुरुओं  के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के प्रमुख मंदिरों के महंत मौजूद रहें। बैठक में परमट स्थित आनंदेश्वर मन्दिर,खेरेश्वर,सिद्धनाथ मन्दिर के महंत मौजूद रहे। इस दौरान मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था और सड़क मार्ग को सही करने के साथ साथ सभी मन्दिरो में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही गई।

जिस पर एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि से पहले मन्दिर जाने वाले रास्तो में दुकानों के कारण भीड़ जमा हो जाती हैं। इस प्रकार मन्दिर के आसपास की दुकानें हटाई जाएगी। सभी मंदिरो के मार्गो कि टूटी सड़कों को सही करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर सीसीटीवी और अन्य सुविधाओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.