diwali horizontal

चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव पर12 लाख 55 हजार स्वीकृत

0 209

लखनऊ : प्रदेश सरकार ने चार फरवरी गुरुवार को चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव के उदघाटन अवसर पर कस्टमाइज्ड माई स्टैम्प, विशेष आवरण व विशेष निरूपण के विमोचन के लिए 12 लाख 55 हजार 8 सौ रूपये की प्रतिपूर्ति निदेशक, लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान लखनऊ को किये जाने की कार्योत्तर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति धनराशि का आहरण व उपयोग नियमानुसार किया जायेगा। धनराशि आहरित करके बैंक व पोस्ट आफिस में जमा नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि स्वीकृति धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र, व्यय विवरण तथा बिल बाउचर्स निदेशक, संस्कृति निदेशालय को उपलब्ध कराया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.