diwali horizontal

20 हजार किसानों को किया प्रशिक्षित

0 234

लखनऊ : उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की संचालित योजनाओं से किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही। किसान उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने गुणवत्तापरक उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त कर रहे है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 1614 यूनिट मौनपालन (पॉलीनेशन न्यू बी कीपिंग) कार्यक्रम कराया गया।

 

उद्यान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की 142 राजकीय पौधशालाओं में 149.28 लाख फलदार पौधे उत्पादित कराए गए। इसके कारण फल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में रोपित की गई। कृषि कल्याण अभियान के अन्तर्गत 8 जनपदों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। औद्यानिक विकास कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने को 200 गांवों में 20 हजार किसान परिवार को बागवानी विकास के अंगीकरण के लिये किसानों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया गया। इन जनपदों में 01 लाख फल-पौध और 20 हजार सब्जी बीज मिनीकिट का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.