diwali horizontal

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न

0 238

सुलतानपुर :  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर के प्रांगण में सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें प्रतियोगिता प्रमुख संजीव कुमार सिंह ने क्विज के माध्यम 10 प्रश्न  किए। जिसमें लगभग 2820 बच्चों में एकादश की बहन गौरी सिंह ने प्रश्नों के सही उत्तर दिए। जिसको विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र मोहन मिश्रा ने  सामान्य ज्ञान की पुस्तक देकर बहन गौरी सिंह को सम्मानित किया और कहा कि प्रतियोगिताओं से बालक की प्रतिभा निखरती है और अपने ज्ञान की तराजू प्रतियोगिताए होती।

इसी तरह से सभी भैया बहन अपनी तैयारी करते रहे। इस अवसर पर जयप्रकाश मिश्रा, दीनबंधु सिंह, अजय मिश्र,  विजय नारायण सिंह, राजेश सिंह,  रमेश पान्डेय, वेद प्रकाश सिंह, अशोक दुबे, प्रभाकर, राकेश मिश्रा, रामयश सिंह, अशोक मिश्रा,  संदीप गुप्ता,  नीरज पान्डेय, रेनू सिंह, आदि  आचार्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.