diwali horizontal

व्यक्ति विशेष से परेशान होकर व्यापारियों  ने की शिकायत

0 224

कन्नौज : जनपद के इंदरगढ़ कस्बे के व्यापारी वर्ग के लोगों ने कन्नौज मुख्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है उन्होंने बताया इंदरगढ़ कस्बे के ही बबुआ उर्फ मोनू पुत्र चंद्रप्रकाश दोहरे निवासी इंदरगढ़ के है आए दिन उधार सामान ले जाने के बाद जब हम पैसे मांगते हैं तो हमें धमकी देते हैं व्यापारियों ने इस बात की नाराजगी को देखते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है

 

वही सर्वेश गुप्ता पुत्र श्याम बाबू गुप्ता निवासी इंदरगढ़ ने बताया हम काफी दिनों से परेशान हैं जब हमने उक्त व्यक्ति से पैसे की बात की तो उसने हमें धमकी दी तुम्हें हम देख लेंगे वही व्यापारी वर्ग के लोगों ने बताया उक्त व्यक्ति का यही रवैया है वह व्यक्ति झूठे कारनामे कर लोगों को परेशान करता है जब हम लोग उससे पैसे की बात करते हैं तो वह हमें झूठे वादे ब अभद्र भाषा का प्रयोग करता है उसी व्यक्ति से परेशान सभी  व्यापारी वर्ग के लोगों ने मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर उक्त के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है इस मौके पर सनी गिहार राहुल गुप्ता प्रमोद गुप्ता प्रदीप कुमार सर्वेश कुमार आदर्श गुप्ता गौरव कुमार विवेक सहित काफी लोग मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.