diwali horizontal

निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त राजगीर  गिरकर घायल

0 201

ऊँचाहार/रायबरेली  : क्षेत्र के फूलबाग मजरे सवैया हसन में निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त राजगीर चहली टूट जाने से गिरकर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी धर्मराज 42 जो राजगीरी का कार्य करता है और शुक्रवार की सुबह फूलबाग में निर्माणाधीन मकान में छत के ऊपर कार्य कर रहा था तभी चहली टूटने से गिरकर घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि घायल अवस्था में एक युवक सीएचसी आया था जिसका इलाज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.