diwali horizontal

अंडमान में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

0 264

 

लखनऊ : छह मार्च अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में बताया अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 5,024 बनी हुई है उन्होंने बताया कि द्वीप समूह में वर्तमान में आठ मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,954 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।उपचाराधीन सभी आठ मरीज दक्षिण अंडमान जिला से हैं जबकि अन्य दो जिले उत्तर और मध्य अंडमान एवं निकोबार कोविड-19 से मुक्त हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मरने वालों की संख्या 62 बनी हुई है।

अब तक 2,76,741 नमूनों की जांच हुई है और संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है अधिकारी ने बताया कि विमान से आने वाले सभी यात्रियों को द्वीप समूह में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर से जांच करानी होगी इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार तक कुल 8,345 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकरण हुआ बुलेटिन के अनुसार 2,923 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी। गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र के 1,183 लोगों को भी टीका दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.