diwali horizontal

रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायणम् पार्ट 1’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस साल दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

0 28

यूपी डेस्क/​नवरात्रि के पवित्र अवसर पर निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने एक नया और भव्य एन्सेम्बल पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म के पहले भाग की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। यह बहुप्रतीक्षित महाकाव्य फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ​मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “नवरात्रि के पावन अवसर पर, हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। यह राम के युग का आरंभ है।” इस फिल्म के पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग इसी दशहरे के मौके से शुरू कर दी जाएगी, जिससे फैंस में उत्साह का माहौल है।

​स्टार कास्ट और भव्यता

फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आएंगे। इसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, रॉकिंग स्टार यश इस फिल्म में रावण के शक्तिशाली और भव्य अवतार में नजर आएंगे। इसके अलावा, अभिनेता सनी देओल इसमें भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। सामने आए पोस्टर में शानदार सेट्स, बेहतरीन कॉस्ट्यूम्स और बारीक डिटेलिंग की एक खूबसूरत झलक देखने को मिली है, जो फिल्म के विशाल पैमाने को दर्शाती है।

​निर्माण और रिलीज की डिटेल्स

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म को 8 बार ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकी कंपनी DNEG और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ के साथ मिलकर तैयार किया गया है। ‘रामायणम्’ दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को और दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में उतरेगा।
​यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनियाभर के दर्शकों के लिए आईमैक्स (IMAX) जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में रिलीज होगी। भारत से बाहर इसे सोनी पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा, जबकि भारत के हिंदी बेल्ट में इसका जिम्मा धर्मा प्रोडक्शंस के पास है। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व नवरात्रि पर आई इस घोषणा ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.