diwali horizontal

मिशन शक्ति के अंतर्गत निकाली गई नारी चेतना रैली

0 213

बीकेटी,लखनऊ : महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी चेतना रैली निकाली गई।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर भारती सिंह जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली महाविद्यालय के प्रांगण से गद्दोपुर से भिखारीपुर होते हुए महाविद्यालय वापस आयी।स्वयं सेवकों ने स्वरचित नारो के माध्यम से नारी चेतना का प्रसार किया।

 

स्वयं सेवकों ने गांवों की महिलाओं एवम बालिकाओं से बात भी किया।महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के विषय मे जानकारी दी गई।रैली का नेतृत्व डॉ जीतेंन्द्र यादव व डॉ शादाब अहमद खान ने किया।रैली के पश्चात आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ जीतेंन्द्र यादव ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वयम सेवको का आचरण समाज के लिए आदर्श है।स्वयं सेवकों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।अपने गाँव एवं मुहल्ले में महिलाओं के अधिकारों एवम हेल्पलाइन नंबर के विषय मे जानकारी देना चाहिए।व्याख्यान कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ शादाब अहमद खान  ने किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.