diwali horizontal

उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड में अब चुनाव नहीं होगा, निर्विरोध होंगे सभी सदस्य

0 234

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड का चुनाव अब नहीं होगा। निर्धारित संख्या से अधिक प्रत्याशी होने के कारण चुनाव की संभावना थी, लेकिन आज दो लोगों के नाम वापस लेने से चुनाव की सारी संभावना समाप्त हो गई है। उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड के चुनाव में नामांकन से पहले ही मतदान की सारी संभावना समाप्त हो गई है।

सदस्य के प्रत्याश के रूप में संभल के विधायक इकबाल महमूद तथा एमएलसी परवेज अली ने आज नाम वापस ले लिया है। अब विधायक कोटे के दो पदों के लिए दो प्रत्याशी बचे हैं। इस तरह से सुल्तानपुर के विधायक अबरार अहमद तथा आजमगढ़ के विधायक नफीस अहमद का निॢवरोध निर्वाचन तय हो गया है। बोर्ड के चुनाव के लिए सांसद, मुतवल्ली व बार कौंसिल सदस्य कोटे के दो-दो पदों के लिए पहले ही दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.