diwali horizontal

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती गायब

0 194

उन्नाव : घर से पड़ोसी के घर जाने के बात कहकर निकली युवती सदिंग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी। युवती के परिजनों ने काफी खोजबीन शुरू करने के बाद भी कहि, कोई पता नहीं चल पाने पर युवती के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानाकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गाव निवासी युवती बीते बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस के ही रहने वाले दयाल पुत्र नन्हकू के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी देर शाम तक युवती घर नही पहुँची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया जहाँ युवती का कोई अता पता नहीं चल सका युवती के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के घर पर युवती के बारे में जानकारी किया जहा युवती के नही आने की जानकारी प्राप्त हुई लगातार खोजबीन के बाद भी जब युवती का कहि कोई पता नही चला तो परिजनों ने अजगैन कोतवाली में युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है पीड़ित परिजनों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज किए कई दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है। एसआई राजेश दीक्षित ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है कार्रवाई चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.