diwali horizontal

पक्के भवन की लगाए आस झोपड़ी में रहकर कर रहे गुजारा

0 221

कन्नौज /तालग्राम : क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलक सराय के ग्रामसभा  सुताह गांव में आवास ना मिलने के कारण दर-दर भटक  रहा गरीब परिवार  l  पीड़ित का कहना है कि हमारे ग्राम प्रधान और हमारे ग्राम विकास अधिकारी जो कि हमसे कह रहे हैं कि आपका नाम लिस्ट में चला गया लेकिन ऐसा कुछ नहीं है  l10   साल हो गई हैं  ग्राम प्रधान  यही कह रहे हैं कि आपका नाम लिस्ट में चल गया पीड़ित ने बताया अभी तक मेरा नाम लिस्ट में नहीं चढ़ा है मेरे पास पक्का भवन नहीं है झोपड़ी में रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं जिसमें हम और हमारा परिवार रहता है

कुछ वर्ष पूर्व हमारे पति की मृत्यु हो गई थी और हमारे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं हमें उन का भरण पोषण मुश्किल से कर पा रहे  है शीत कालीन सर्दी और बरसात मैंने कच्ची झोपड़ी में रहकर गुजारी है  ग्राम प्रधान कह रहे हैं कि हम अगली बार आपको आवास दिलवा देंगे वोट हमको ही देना पीड़ित महिला जया देवी पत्नी स्वर्गीय गिरीश चंद जिसके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है और कच्ची झोपड़ी में ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है

सरकारी योजनाएं तो आती रहती हैं लेकिन उन योजनाओं का लाभ पीड़ित परिवार को नहीं मिलता है ग्राम प्रधान ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत से आवास के नाम पर खेल खेले जा रहे हैं आवास के नाम पर आश्वासन की घुट्टी पिला दी जाती है चुनाव के दौरान बहुत बड़े वादे किए जाते हैं चुनाव जीतने के बाद वादे धूमिल दिखाई देते हैं ग्राम प्रधान द्वारा अपने चहेतों को योजनाओं का लाभ दिया जाता है आवास के नाम पर ठगी और धांधली का कायम जा रही है इस संबंध में तालग्राम खंड विकास अधिकारी उपेंद्र नाथ से बात की तो उन्होंने बताया पीड़ित महिला को आवास जल्द से जल्द दिला दिया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.