
प्रयागराज : मेजा थानान्तर्गत नेवढ़िया गांव में बीती रात पट्टीदारों ने एक युवक को भूमि के विवाद में लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित युवक के पट्टीदार हैं। आरोपितों के खिलाफ थाने में भुक्तभोगी पक्ष ने तहरीर दी है। फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हत्या के पीछे जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मेजा थाना के नेवढ़िया गांव में रामदास बिंद खेती किसानी करके अपने परिवार की जीविका चलाते हैं। उनका 18 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार बिंद भी पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। बताया जा रहा है कि उनका अपने पट्टीदारों ने जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रामदास बिंद का आरोप है कि रात में पट्टीदार होरी लाल, उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी मेरे लडके आनंद कुमार को अपने साथ अपने घर ले गई। जहां उन्होने अपने दो रिश्तेदारांे के सहयोग से बेरहमी से पिटाई करते हुये हत्या कर दिया और शव को बाहर फेंक दिया। आज सूचना मिलने पर उसे सीएचसी मेजा ले जाया गया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जनकारी पर पहुंची मेजा पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दिया है। पिता ने चार लोगांे के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है।