diwali horizontal

दास कंप्यूटर के लोगों ने  गांव-गांव जाकर सड़क यातायात की दी जानकारी

0 213

कन्नौज : जनपद के ग्राम पंचायत कंदरोली कछोहा के  वद्दा पुरवा गांव में दास कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को बताया गया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं बिना सीट बेल्ट बिना हेलमेट के यात्रा ना करें निर्धारित गति से वाहन चलाएं गलत तरीके से ओवरटेक ना करें गोष्टी के दौरान यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया गांव के सभी लोगों को यातायात संबंधी जानकारी दी गई

वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की बात कही सड़क सुरक्षा नियम का पालन करें इससे  संबंधित पंपलेट यातायात पुस्तिका सामग्री वितरित की गई और लोगों को यह संकल्प दिलाया गया कि कभी भी यातायत नियमों की अनदेखी नहीं करेंगे इस मौके पर शिव गोपाल दुबे  करण राजपूत  नीरज राजपूत  रामचंद्र  सौरभ गोपाल दुबे सौरभ तिवारी  कुलदीप  अंकित  रामवीर सहित दर्जनों की संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.