diwali horizontal

डीएम ने विभाग के लिए आवश्यक भवन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के लिए बीएसए को दिया निर्देश

0 201

बस्ती  : जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, किराये के भवन में संचालित स्कूल भवन तथा शिक्षा संबंधी अन्य कार्यालय बनवाये जायेंगे। उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का सायं 05.00 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने के पश्चात् बीएसए को निर्देश दिया कि विभाग के लिए आवश्यक भवन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजवाये। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कार्यालय की व्यवस्था साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया तथा इसको बनाये रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विकास मिश्रा, बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित मिश्रा, सुनील त्रिपाठी तथा ब्लाक शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.