diwali horizontal

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

0 271
कन्नौज : पैंदाबाद के टिलियापुर्वा गांव में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एक  फूस के मकान में आग लग गई आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया।  लेकिन तब तक आग से सब कुछ बर्बाद हो चुका था।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना श्रीकृष्ण दोहरे की पत्नी को दी। मौके पर पहुंची पीड़िता ने घर जला देख उसके होश उड़ गये। पीड़िता ने बताया कि  आग से उसका सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है इसके अलावा एक मोटरसाइकिल व पंपसेट भी जलकर खाक हो गया है।  पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है वह वही पर थी। तभी उसे सूचना मिली कि उसके उसके मकान में आग लग गई है। आग कैसे लगी इसका कोई पता नहीं चल सका।
Leave A Reply

Your email address will not be published.