diwali horizontal

नहर की पटरी गिरने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

0 203

शुकुल,बाजार,अमेठी : किसान कभी नहर ना आने की प्रताड़ना झेलता है,कभी नहर गिरने से अधिक जलभराव से परेशान होता है।मामला शुकुल बाजार के पूरे बरजोर का है।नहर की एक पटरी का हिस्सा गिर जाने के कारण कई किसानों के खेत जलमग्न हो गये पकी फसल पूरी तरह डूब गयी।संबंधित अधिकारियों को सूचना पहुंचती सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी थी।

अभी कुछ दिन पहले ही रजबहा नहर की पटरी का दुरुस्तीकरण लाखों रुपए खर्च करके करवाया गया था परन्तु सिल्ट सफाई का कार्य केवल कागजो तक ही सीमित रह।सूचना देने के घंटों बाद संबंधित अधिकारी जागे और आनन-फानन में नहर को घंटों मशक्कत के बाद मजदूरों को लगाकर नहर की पटरी ठीक करवाई गई। परन्तु प्रभावित किसान जगतनरायन,लालदेव,रामप्रकाश, सत्यदेव सिंह,आदि किसानो ने साशन से हुये नुकसान की माँग की है। रायबरेली में पढ़ने वाले अमेठी के 2 छात्र शारदा नहर में डूबे

Leave A Reply

Your email address will not be published.