diwali horizontal

 128 शिकायतों में 9 शिकायतों का त्वरित निस्तारण

0 240

उन्नाव :  समस्याएं जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया जाता है। इस परिप्रेक्ष्य में जनपद उन्नाव की समस्त तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन चल रहा है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार जी के द्वारा हसनगंज तहसील में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का अनुश्रवण किया गया। तहसील दिवस में राजस्व विभाग से 57, पुलिस विभाग से 23, विकास विभाग से 27, अन्य से 21 शिकायतें कुल मिलाकर 128 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गईं जिसमें से मौके पर 9 शिकायतों का निवारण जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.