diwali horizontal

पुराेहितों ने तीर्थ स्थलों के हो रहे अधिग्रहण का विरोध,सरकार को भेजेंगे 16 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव

0 201

 अखिल भारतीय तीर्थ महासभा सम्मेलन में शिरकत करने देशभर से आए है तीर्थ पुरोहित   

कानपुर :  बिठूर के नानाराव पेशवा स्मारक पार्क में अखिल भारतीय तीर्थ महासभा सम्मेलन में देशभर से आए तीर्थ पुरोहितों ने 16 सूत्रीय मांग का प्रस्ताव बनाकर सरकार के सामने मांगों को रखने का ऐलान किया। पुरोहितों ने मांगों के न पूरे होने पर जंतर.मंतर पर प्रदर्शन का बात कही है। बिठूर में आयोजित एक कार्यक्रम में आए तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा यदि पुरोहितों के हित में हमारी मांगों पर विचार नही किया गया तो कोरोना काल के बाद दिल्ली स्थित जंतर.मंतर जाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिकता के चलते तीर्थ स्थलों पर गाइड का प्रचलन चल रहा है,इसका महासभा विरोध करती है। गाइड सिर्फ लाल किला और ताजमहल के लिए होता है और वो वहीं तक सीमित रहे। धार्मिक कार्यों की उसको कोई परख नहीं होती है,वह किसी तीर्थ स्थल के लिए नहीं हो सकता है।

सम्मेलन में पुराहितों ने तीर्थ स्थलों के हो रहे अधिग्रहण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मंदिर,चर्च,गुरद्वारा और मस्जिद का अधिग्रहण नहीं होता है। सम्मेलन में तीर्थ पुरोहितों ने किसान आंदोलन के समर्थन का दावा किया। कई तीर्थ पुरोहितों ने सरकार से कोई उचित समाधान निकलने की गुजारिश की। महाकालेश्वर उज्जैन युवा शाखा अध्यक्ष अमर डिब्बावाला ने कहा हम धर्म के लिए लड़ रहे है और पुरोहितों के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे। यहां गंगा सभा कमेटी बिठूर अध्यक्ष शिवदीन द्विवेदी,पनकी मंदिर के मंहत जितेंद्र दास,आशुतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.