
ऊँचाहार/रायबरेली : तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल आयी 24 शिकायतों में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है।मंगलवार को उपजिलाधिकारी राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल आयी 24 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया बाकी शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर भेजी गई है।इस मौके पर बीडीओ विजयंत कुमार सिंह, कोतवाल विनोद कुमार सिंह समेत क्षेत्र के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।