diwali horizontal

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा यातायात के प्रति किया जागरूक

0 174

जनपद कन्नौज:  इंदरगढ़ क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया   दास कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर  संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात के बारे में अवगत कराया l इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज सहियापुर के छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बच्चों को जानकारी दी  l बच्चों को अच्छी पेंटिंग करने वाले बच्चों को पुरस्कार तथा सर्टिफिकेट एवं किताब टेंप्लेट बिस्किट इत्यादि चीजें वितरित की गई l  उन्हें पुरस्कार देकर छोटे बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया  l

दास कंप्यूटर संस्था के प्रबंधक मोहम्मद मुनव्वर ने बताया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को यातायात के नियम पर अमल करने की बात कही  l सड़क सुरक्षा के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत  से बताया गया सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की बात कही l इस अवसर पर पत्रकार दर्शन राजपूत समाजसेवी आयुष कुमार तथा विनीत सिह आदि को भी सम्मानित किया गया l  विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार वर्मा जी को भी सम्मानित किया गया l इस गोष्ठी के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का  संपूर्ण ध्यान रखा गया  l वही बच्चों को मुख पर मास्क लगाने की हिदायत दी l इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा सौरभ दुबे कंचन शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.