diwali horizontal

शातिर चोर को चोरी के सामान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 185

 अमेठी : बीते 5 मार्च की रात को थाना क्षेत्र के बड़गांव में हुए चोरी की घटना का संग्रामपुर पुलिस ने वृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए 1 अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।शातिर चोर विनीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पूरे पहाड़ सिंह मजरे पुन्नपुर थाना संग्रामपुर अमेठी द्वारा  05/06 मार्च 2021 की रात को श्याम मोबाइल की दुकान बड़गांव नहर चैराहा के पास से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था ।

ब्रजराज सहोदरा महाविद्यालय के पास से मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक शिव जनम यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त को चोरी के 17 अदद मोबाइल फोन, 10 चार्जर, 1 घड़ी, 1 लैपटॉप और लैपटॉप चार्जर व बैटरी बरामद की गई। चोरी किये हुए सामान को अभियुक्त बेचने के लिए ले जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर संग्रामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया । संग्रामपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त पर  विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.