diwali horizontal

प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस नेता माता प्रसाद दुबे के निधन पर जताया दुख

0 243

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद दुबे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रखर वक्ता और पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर माता प्रसाद दुबे के निधन से मैं बहुत दुःखी हूॅ। उनकी स्पष्टवादिता, कांग्रेस पार्टी, किसान, गरीब, मजदूर और समाज के असहाय व्यक्तियों के प्रति समर्पण व अन्याय के विरुद्ध उनके संघर्ष को उनके साथी ही नहीं बल्कि उनके विरोधी भी लोहा मानते थे। जीवन पर्यन्त उन्होंने किसान, मजदूर और गरीब समाज के असहाय व्यक्तियों की आवाज बुलन्द करते रहे ।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि उनके भाई केदारनाथ दुबे, पूर्व प्राचार्य से दूरभाष पर वार्ता करके शोक संवेदना व्यक्त की। माता प्रसाद दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा है कि उनके चले जाने से जहां किसान, मजदूर और समाज के गरीब तपके के लोगों ने अपना शुभचिन्तक खो दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से मिर्जापुर का व्यक्तिगत नुकसान हुआ है। बता दें कि माता प्रसाद दुबे का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ जाने से निधन हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.