diwali horizontal

बीकेटी पुलिस ने दो अपराधियों को भेजा जेल

0 179

बीकेटी लखनऊ : बख्शी का तालाब की पुलिस ने रविवार को क्षेत्र कठवारा व अचरामऊ गांव से मुखबिर की सूचना पर दो अपराधियों को धर दबोचा।पुलिस चौकी चन्द्रिका देवी मंदिर के प्रभारी उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।तभी उन्हें मुखबिर से  वांछित आरोपी के घर दबिश मारकर कठवारा गांव निवासी मंगल को धर दबोचा।

इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचरामऊ गांव पुलिस ने वांछित आरोपी अकील उर्फ चंगे को घर पर दबिश मारकर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।गोवध तथा पशु  क्रूरता के आरोप में अकील को जेल भेजा गया है।एसएचओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि होली पर्व तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में अमन चैन कायम करना पुलिस का दायित्व है। इसलिए पुलिस अपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जिससे कि क्षेत्र में कोई अपराध न घटने पाए इसीलिए पुलिस यह अपराधियों पर सख्त कदम उठा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.