
मलिहाबाद, लखनऊ : विकास खण्ड मलिहाबाद में कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग ने तकनीकी ज्ञान के साथ नगर विकास विभाग की तरफ से पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना के प्रमाण पत्र बांटे गए। बतातें चलें कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड मलिहाबाद पर किसान मेला तथा प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जहां कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता योजना अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही
विभिन्न योजनाओं व फसलों की जानकारी दी गई साथ ही नगर पंचायत मलिहाबाद द्वारा आत्म निर्भर निधि योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों मनोज कुमार,श्रवण,मो जावेद,मो उस्मान को मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने प्रमाण पत्र व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सफीकुन,लीला,रामप्यारी,अनीशा, हसन,असलम को सम्मानित किया। इस किसान मेले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या, तहसीलदार शंभू शरण, डॉ संस्कृता मिश्रा खंड विकास अधिकारी,अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत प्रेम नारायण,सहायक विकास अधिकारी कृषि राम अवतार गुप्ता लवकुश वर्मा तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।