diwali horizontal

सोनाक्षी सिन्हा के हाथ लगा ये दो दमदार प्रोजेक्ट, जल्द करेंगी डिजिटल डेब्यू

0 365

बॉलीवुड :  की दबंग गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बनाने के बाद आप जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द ही रिलीज होने वाली एक वेब सीरीज में नजर आने वाली है। इस वक्त कि आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजऩ प्राइम वीडियो की एक अनटाइटल्ड वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाली हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने महिला दिवस के मौके पर अपनी वेब सीरीज से पहला लुक शेयर किया था।

जिसको लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया गया था। अब आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अमेजऩ प्राइम वीडियो की एक वेब सीरीज के अलावा एक और बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। अमेजऩ प्राइम वीडियो के अनटाइटल वेब सीरीज के अलावा जल्दी सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म गोरी तेरे प्यार में भी नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में उनका मुख्य किरदार होगा। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। जिसमें अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगी। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा की इस ओटीटी फिल्म का आधिकारिक ऐलान भी जल्द ही किया जा सकता है।फिल्म में अभिनेत्री के साथ कौन से अभिनेता को कास्ट किया जाएगा इसके बारे में भी खुलासा नहीं किया गया है। जैसे ही कोई जानकारी सामने आती है हम आपसे जरुर शेयर करेंगे। अगर हम बात करे सोनाक्षी सिन्हा के काम की तो वो जल्दी ही अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा और अजय के अलावा फिल्म में संजय दत्त भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.