diwali horizontal

सैकड़ों बीघा फसल हुई जलकर राख

0 201
हरदोई : जिले के ग्राम राजेपुर साण्डी रोड हरदोई में बिजली के तारों से निकली चिंगारी द्वारा आग लग गई, जिससे सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम वासियों की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू न पाया जा सका, तभी सूचना पर दमकल की गाड़ी आ गई जिसे भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम वासियों व दमकल विभाग द्वारा काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.