diwali horizontal

एसडी कॉलेज के प्रधानाचार्य को पतंजलि प्रभारी ने दी भावभीनी विदाई

0 207

 

हरदोई: सनातन धर्म इन्टर कालेज हरदोई के प्रधानाचार्य  विमलेश कुमार सिंह राठौर व शिक्षक वेदप्रकाश अवस्थी के अवकाश प्राप्त करने पर उन्हे सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए पतंजलि योग समिति हरदोई के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह ने कहा,  राठौर का शैक्षिक कार्य से लेकर  प्रधानाचार्य तक का कार्य काल बहुत ही अच्छा रहा है और कालेज का नाम उत्कृष्ट श्रेणी में लाने का प्रयास सराहनीय रहा है। शिक्षक की  राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है इसलिए इनका जितना भी सम्मान किया जाए कम ही होगा ।

हरिबंश ने यह भी कहा कि आप लोग अपने को कभी रिटायर न समझे आपको पढने के लिए स्वाध्यायामृत पुस्तकें भेंट की, उन्हें पढें और योग भी करे और दूसरों को भी योग करने के लिए प्ररित कर जीवन सफल बनायें। हमारी शहीद उद्यान हरदोई मे नियमित योग कक्षा प्रात: 5 से 7 बजे तक चलती है उसमे भी भाग लेकर समय का सदुपयोग कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.