diwali horizontal

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा संपूर्ण शहर में सेनेटाइजेशन निरंतर जारी

0 177

भोपाल : नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम भोपाल द्वारा संपूर्ण शहर के रहवासी क्षेत्रों, बाजारों, कार्यालयों, संस्थानों आदि में हस्तचलित स्प्रे मशीनों एवं टेऊक्टर युक्त स्प्रीलिंकर्स मशीनों के माध्यम से सेनेटाइजेशन की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। नगर निगम प्रशासक एवं संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत के निर्देश एवं निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी के आदेश पर नगर निगम भोपाल द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए शहर के प्रमुख रहवासी क्षेत्रों एवं कालोनियों, बाजारों, कार्यालयों एवं संस्थानों में सेनेटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

नगर निगम भोपाल द्वारा हस्तचलित स्प्रे मशीनों एवं टेऊक्टरयुक्त स्प्रीलिंकर्स मशीनों के माध्यम से बुधवार को आधारशिला कालोनी, तुलसी विला कालोनी, रीगल टाउन, शिवलोक फेज, श्रीराम परिसर, अवधपुरी कालोनी, 647 की पूरी लाई, ई-7/854 की पूरी बिल्डिंग 12 नंबर, इब्राहिमगंज, बुधवारा रोड, इतवारा चौराहा, जैन मंदिर रोड, आजाद मार्केट, घोड़ानक्कास, हमीदिया रोड, बस स्टैंड, अल्पना चौराहा, गौतम नगर, रचना नगर, कस्तूरबा नगर, सर्वधर्म बी-सेक्टर, राहुल राठौर की गली, कबीर कालोनी, शासकीय माध्यमिक शाला हबीबगंज स्कूल, सौम्या कालोनी आदि क्षेत्रों सहित मुख्य मार्गों व बाजार क्षेत्रों में एंटी वायरस रसायनों का छिड़काव किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.