diwali horizontal

टूर्नामेंट शुरू होने के ऐन वक्त पहले खिलाडिय़ों के नाम वापस लेने को लेकर इरफान पठान ने उठाए सवाल

0 213

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन से पूर्व विदेशी खिलाडिय़ों के नाम वापस लेने पर सवाल उठाए हैं। आईपीएल के 14वें एडिशन का आयोजन 9 अप्रैल से होगा।हेजलवुड और मार्श ने लिया नाम वापस ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने निजी कारणों का हवाला देते हुए गुरुवार को इस टी20 लीग से अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले हेजवुड के हमवतन ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने भी आईपीएल 14 से अपना नाम वापस ले चुके हैं। हेजलवुड को महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नै सुपरकिंग्स की ओर से जबकि मार्श को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलना था। इरफान ने कही ये बात

इरफान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,  मैं खिलाडिय़ों की मानसिक थकान को समझ सकता हूं लेकिन टूर्नमेंट के नजदीक आने पर नाम वापस लेना? आईपीएल के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपरकिंग्स टीम 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
कोरानावायरस के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में हुआ था लेकिन इस बार इस टी20 लीग का आयोजन देश के 6 अलग अलग शहरों में होगा। लीग में कुल 56 मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नए नवले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.