
कानपुर : पनकी बी ब्लॉक निवासी राजन (45) को बुधवार देर शाम चर्च के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने कार का नंबर नोट कर परिजनों को दे दिया। पनकी एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी