diwali horizontal

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का सेंसेक्स

0 137

मुंबई : देश के शेयर बाजार में सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान बिकवाली के भारी दबाव में हाहाकार मचा हुआ था। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 1400 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 48,112 पर आ गया और निफ्टी भी 450 अंक टूटकर 14,384 पर आ गया। सुबह 9.42 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 1,128.23 अंकों यानी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 48,463.09 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी बीते सत्र से 361.35 अंकों यानी 2.44 फीसदी की गिरावट के साथ 14,473.50 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 634.67 अंकों की गिरावट के साथ 48,956.65 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 48,112.17 तक फिसला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 190.20 अंकों की कमजोरी के साथ 14,644.65 पर खुला और 14,652.50 तक चढऩे के बाद फिसलकर 14,384.40 पर आ गया। जानकार बताते हैं कि देश में कोरोना का कहर बढऩे और उसकी रोकथाम के लिए किए गए उपायों से आर्थिक गतिविधियां चरमराने की आशंकाओं से निवेशकों में नकारात्मक रुझान होने से बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.