diwali horizontal

देश के अगले नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे चंद्रा

0 326

13 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

नईदिल्ली :  निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा का देश का अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनना तय हो गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने की परंपरा के अनुरूप माना जा रहा है कि सरकार ने  निर्वाचन सदन में शीर्ष पद के लिए उनके नाम को स्वीकृति दे दी है।

चंद्रा 13 अप्रैल को पदभार संभालेंगे। फिलहाल निवर्तमान सीईसी सुनील अरोड़ा यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। चन्द्रा को लोकसभा चनावों से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वे 14 मई 2022 को अपने इस नए पदभार से मुक्त होंगे। उनके नेतृत्व में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में विभिन्न तारीखों पर पूरा हो रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को पूरा हो रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.