
एक पत्रकार तीन दमकल कर्मी व दो अन्य हुए घायल
लखनऊ : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हरदोई रोड पर बने कालीचरण डिग्री कॉलेज के पास सोमवार की दोपहर एक एंबुलेंस में वेल्डिंग के दौरान आग लगने के बाद सीएनजी सिलेंडर में हुए धमाके में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन दमकल कर्मी और एक पत्रकार भी शामिल है । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है। एडीसीपी पश्चिम का कहना है कि प्रथम दृष्टया एंबुलेंस में आग लापरवाही पूर्वक लगना प्रकाश में आया है उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हरदोई रोड पर स्थित कालीचरण डिग्री कॉलेज के पास बनी मार्केट में इनायत की इनायत मिस्त्री के नाम से कार रिपेयरिंग की दुकान है जहां सोमवार की दोपहर सुशील नाम के व्यक्ति की मारुति वैन एंबुलेंस नंबर यूपी 32 सीएन 5583 में इनायत व उनका नाती वेल्डिंग कर रहा था । दोपहर करीब 12:30 बजे वेल्डिंग के दौरान एंबुलेंस में आग लगी तो कुछ देर बाद ही दमकल कर्मी पहुंचे दमकल कर्मी पहुचे और एंबुलेंस में लगी आग को बुझा ही रहे थे कि देखते ही देखते एंबुलेंस के अंदर लगे सीएनजी गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए मारुति वैन में हुए धमाके में पास में ही मोटर साइकिल मैकेनिक का काम करने वाले 32 वर्षीय मनीष कश्यप और से गुजर रहे पत्रकार अखिल सक्सेना मनीष की 90 वर्षीय बुजुर्ग दादी मुन्नी देवी आग बुझा रहे दमकल कर्मी राजेश कुमार, ज्ञान प्रकाश व दुर्गा प्रसाद घायल हो गए । एम्बुलेंस में हुए धमाके में गंभीर रूप से घायल मनीष कश्यप और पत्रकार अखिल सक्सेना को गंभीर चोटें आने की वजह से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि वैन में आग लगने का कारण लापरवाही पूर्वक वेल्डिंग किया जाना प्रकाश में आया है उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी मामूली रूप से झुलसे हैं और मनीष कश्यप व अखिल सक्सेना के गंभीर चोटें आई हैं लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है उन्होंने बताया कि यह पता चला है कि एंबुलेंस को लेकर सुशील नाम का व्यक्ति एंबुलेंस में रिपेयरिंग कराने के लिए आया था ।
