diwali horizontal

Barabanki Breaking News

0 178

असलहा सहित अभियुक्त गिरफ्तार


बाराबंकी :  रामनगर थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर और उसके पास से 10 अवैध असलहे व कारतूस बरामद किये। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रामनगर रामचन्द्र सरोज ग्राम कजियापुर की बाग में छापा मारा और वहां पर चोरी छिपे अवैध असलहे बना रहे शिवराज सिंह चैहान पुत्र दर्शन चैहान को धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर से दस अवैध असलहे, छः कारतूस और भारी मात्रा में असलहे बनाने के उपकरण बरामद किये। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त के ऊपर इससे पहले भी रामनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत है। उन्होने यह भी बताया कि चोरी छिपे अवैध असलहे बनाकर शिवराज कम दामों में बेचता था और उसी से अपने परिवार को जीवन यापन करता था।

सपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही जनता: रामसागर रावत


बाराबंकी :  जनपद की जनता विकास परक ताकतों को मजबूत करने का कार्य करें। धर्मवाद व संकीर्ण वादिता के चलते भाजपा से जनता निराश है और समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। सपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। उक्त विचार मंगलवार को सपा कार्यालय में सपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राम सागर रावत ने व्यक्त किए। पूर्व सांसद रामसागर रावत ने कहा कि लोकतंत्र में पंचायत चुनाव का अपना महत्व है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होता है। भाजपा की सरकार पंचायती व्यवस्था को ध्वस्त कर मनमानी करना चाहती हैं। सपा समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव के गुर बताते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि जो भी प्रत्याशी जनता के बीच सुख दुख में साथ रहेगा वह लंबे समय तक राजनीति करेगा। राजनीति को जनसेवा के भाव से सभी को लेना चाहिए ।

वर्तमान समय में राजनीति को गंदा करने का कार्य भाजपा ने किया है। जिला पंचायत चुनाव में जनता को भाजपा का सूपड़ा साफ कर देना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने उपस्थित सभी प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की प्रखर पक्षधर है, पार्टी के सभी समर्थित प्रत्याशी जनता से जुड़े हुए लोग है, इनके जीतने से पार्टी में नए उत्साह का संचार होगा। इस अवसर पर फतेहपुर प्रथम से सपा समर्थित प्रत्याशी साजिदा बेगम, फतेहपुर द्वितीय संजय यादव, फतेहपुर तृतीय पर आरती वर्मा, चतुर्थ फतेहपुर पर असगर अली, फतेहपुर पंचम पर चंदन सिंह, निंदूरा प्रथम पर मोहम्मद अशफाक, द्वितीय पर आरती यादव ,दरियाबाद प्रथम पर जैसी राम रावत, दरियाबाद द्वितीय पर शिव भजन गौतम, तृतीय पर शैल भारती, बनीकोडर द्वितीय पर चक्खन यादव व सूरतगंज चतुर्थ पर कमला देवी ने संयुक्त रूप से नामांकन किया।

40 कांग्रेसी सदस्यों ने किया नामांकन

India's Congress party forced to confront an identity crisis | Financial Times
बाराबंकी :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे कांग्रेस पार्टी के 40 जिला पंचायत सदस्य उम्मीद्वारो के नामांकन के प्रथम दिन प्रदेश के प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी, पूर्व सांसद आनन्द प्रकाश गौतम, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन की मौजूदगी में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेशा चन्द्र वर्मा के निधन के कारण सादगी के साथ अपना नामांकन किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुये पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने बताया कि आज नामांकन के प्रथम दिन मुख्यरूप से बंकी प्रथम से रजनीष कान्त सिंह, बंकी द्वितीय से गौरी यादव, रामनगर द्वितीय से रेनू वर्मा, बनीकोडर तृृतीय से जयंत गौतम, रामनगर तृृतीय से सद््दाम हुसैन, देवा प्रथम से अजय रावत, देवा तृृतीय सुहेला, देवा चतुर्थ से आमिर अतीक, सिद्धौर प्रथम से राम सागर रावत, त्रिवेदीगंज तृतीय से नीतू कन्नौजिया सहित 40 जिला परिषद सदस्य के उम्मीद््वारो ने अपना नामांकन किया।

प्रत्याशियों ने जमकर उड़ाई सोशल डेस्टिसिग की धज्जियां

सभ्य समाज के लिए आवारा भीड़ का खतरा गहरी चिंता का विषय है - Either Dr Narang Pehlu Khan Or Junaid Murdered In The Name Of Mob Lynching Is A serious Threat

निदूरा, बाराबंकी : नामांकन के दौरान जमकर उड़ाई जा रही है सोशल डिस्टेसिग की धज्जियां। बताते चले की पुरे देश में कोरोना वायरस जैसी बीमारी के चलते जनता में डर का माहौल है और सरकारे भी कड़े कदम उठाने पर मजबूर हो रही है। वहीँ निदूरा ब्लॉक में नामांकन करने आये प्रत्याशियों को कोरोना की ऐसी की तैसी करते हुवे अपना अपना नामांकन भरा। प्रत्याशियों को कोरोना का जरा भी डर नहीं और ना तो डीएम के सख्त आदेश की भी परवाह नही। एक लाइन में ही लम्बी लम्बी कतारे लगाये हुवे थे। एक मीटर की दुरी की बात छोड़िए प्रशासन की तरफ से गोला भी नहीं बनाया गया। यही हाल फतेहपुर मे भी देखने को मिला।

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


बाराबंकी :  त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए नामांकन के प्रथम दिन कलेक्ट्रेट में स्थापित नामांकन कक्ष, विकास खण्ड देवा तथा विकास खण्ड बंकी का जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारीडाॅ0आदर्श सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पारदर्शी ढ़ग से नामांकन की प्रक्रिया को पूरा किया जाये। ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य का नामांकन कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अभय पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

सड़क निर्माण में जमकर हो रही धांधली

Corruption in road construction is happening openly; Roads built after spending crores have started to break down | सड़क निर्माण में खुलकर हो रहा है भ्रष्टाचार, करोड़ों खर्च कर बनाई सड़क बनते
रानीबाजार बाराबंकी : सड़क निर्माण को लेकर जमकर हो रही है धांधली। मानक विपरीत हो रहा सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय विधायक ने मामले को सज्ञान में लेते हुवे उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बना लिया है। मामला विधानसभा रामनगर के विधायक शरद अवस्थी के ड्रीम प्रोजेक्ट पुल निर्माण एवं सड़क निर्माण में ठेकेदार अपनी मनमानी मानक के अनुसार सड़क का निर्माण करा रहे है।जिसको लेकर ग्रामीणों ने फोन पर विधायक से शिकायत के बाद हड़कंप मच गया है। फिर हाल जांच का विषय बना हुआ है। मसौली से मलौली को जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर पड़ने वाली कल्यानी नदी पर पुल निर्माण के लिए विधानसभा रामनगर के विधायक शरद अवस्थी ने 5 करोड़ 88 लाख 59 हजार रुपए की स्वीकृति कराया था।जिसका शिलान्यास सांसद उपेन्द्र सिंह रावत और विधायक शरद अवस्थी की मौजूदगी में हुआ था। परन्तु सड़क का निर्माण में मोटे पत्थर पर रवीश के बजाय बालू डालकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति भी जताई परन्तु ठेकेदार अपने मनचाहे तरीके से सड़क का निर्माण करने में लगा हुआ है जिसकी शिकयत पास में गुजर रहे राहगीरों ने जब ठेकेदार से करी तो कोई फर्क नही पड़ रहा। अगर ऐसी अनिमियताओ से सड़क निर्माण किया गया तो आप अंदाजा लगाओ की सड़क कितने दिन चल पाएगी।

छः बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

Fire in wheat at Badli, 2 acres of crop burnt to ashes | बादली में गेहूं में लगी आग, 2 एकड़ फसल जलकर राख - Dainik Bhaskar
निंदूरा बाराबंकी : करीमपुर में करीब 6 बीघे लहलहाती गेंहू की फसल में अज्ञात कारणों से आग के हवाले हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बढ़ती आग पर काबू पाया। आगजनी की यह घटना बजगहनी क्षेत्र करीमपुर की है। मंगलवार को दोपहर के समय गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई,जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी होती आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के खेतों को भी अपनी आगोश में ले लिया। रोड से गुजर रहे नामांकन कराने जा रहे प्रत्याशी भी पुलिस व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में राकेश कुमार का खेत 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जानकारी पर पहुंचे हल्का लेखपाल रवि प्रकाश आर्य नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी।

सादगी की जीती जागती मिसाल थे डाॅ योगेश प्रवीन: राजनाथ


बाराबंकी :  वरिष्ठ इतिहासकार, अवध के इनसाइक्लोपीडिया पद्मश्री डा. योगेश प्रवीन एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कुंवर रामवीर सिंह के निधन पर गांधी भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने बताया कि प्रख्यात इतिहासकार डॉ योगेश प्रवीन की निगाह और कलम से लखनऊ का शायद ही कोई पहलू अनछुआ रहा होगा। लखनऊ के इतिहास, उसकी इमारतें, शायरी, नवाबों के बारे मे उनके पास जानकारियों का पिटारा था। उनकी किताबें दस्तावेज बन गई हैं। वे खुद भी लखनऊ को ही जीते थे। वह सादगी की जीती जागती मिसाल थे।

श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 में गांधी जयंती समारोह के दौरान आयोजित सामाजिक सहभागिता सम्मान में डॉ योगेश प्रवीन को मनु शर्मा हिंदी साहित्य सम्मान से विभूषित किया गया था। उसके बाद उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किए गए। इतने सारे प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर भी उनका वही लखनवी अंदाज हमेशा बरकरार रहा। उनके जीवन और कार्यों के ऊपर बहुत शोध हो चुके हैं पर उनकी विनम्रता और संजीदगी मे कोई कमी नहीं। योगेश जी का जाना एक युग का पटाक्षेप हो जाना है। लखनवी तहजीब को बचा कर रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री शर्मा ने कुंवर रामवीर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रामवीर सिंह ने राजनीति की शुरुआत समाजवादी आंदोलन से की। वह समाजवादी युवजन सभा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे।

सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से उनका हमेशा जुड़ाव रहा। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय सरीखे राजनेताओं से आत्मीय रिश्ते रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश दीक्षित, पाटेश्वरी प्रसाद, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, साकेत मौर्य, सत्यवान वर्मा, हुमायूं नईम खान, मो तौफीक अहमद, पीके सिंह, नीरज दूबे, रंजय शर्मा, अनिल यादव, मनीष सिंह, संतोष शुक्ला सहित कई लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.