diwali horizontal

छप्पर में आग लगने से चार घरो की गृहस्थी जलकर राख

0 322

अचलगंज : चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग से चार घरों की गृहस्थी जल कर राख हो गयी।आग से एक दुधारू भैस भी झुलस गयी। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।विकासखण्ड सिकंदपुर कर्ण के ग्राम नौगवां निवासी छोटेलाल के यहां खाना बनाते समय मंगलवार की दोपहर अचानक छप्पर में आग लग गयी। जिसमें वह धूं-धूं कर जलने लगा। परिजन जब तक आग पर काबू पाते वह पड़ोसी नरेश, कन्हई, रज्जन लाल के मकान को अपने आगोश में ले लिया। चारो घर उसमें रखी गृहस्थी जल कर राख हो गयी। अग्निकांड में नरेश की एक भैस भी झुलस गयी है। दमकल वाहन पहुँचने से पहले गांव वालों ने व्यक्तिगत संसाधनों से आग पर काबू पा लिया। गांव के रोजगार सेवक रौनक मिश्र ने बताया कि पुलिस और राजस्व को सूचना दी गयी है ।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.