diwali horizontal

जब रोम जल रहा था-तो नीरो बांसुरी बजा रहा था आज जब देष कोरोना संक्रमण  है तो मोदी जी चुनाव प्रचार में ‘‘दीदी-ओ दीदी’’ के गीत गा रहे है

0 211

लखनऊ : केन्द्रीय कांगे्रस वर्किंग कमेटी ब्ब्द्ध के सदस्य तथा आउट रीच एण्ड को-आर्डिनेषन कमेटी, उत्तर प्रदेष के प्रभारी  प्रमोद तिवारी ने कहा है कि उत्तर प्रदेष के एक कैबिनेट मन्त्री ने  मा. अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेष शासन को पत्र लिखकर अपनी व्यथा एवं पीड़ा व्यक्त करते हुये कहा है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों को न तो समय पर रिपोर्ट मिल रही है, न तो उन्हें समय पर एम्बुलेंस मिल रही है,तथा न पर्याप्त टेस्टिंग हो रही है और न ही अस्पतपालों में मरीजों का दाखिला ही हो पा रहा है ।  उत्तर प्रदेष में कोरोना से निपटने की यह कहानी है, जो प्रदेष सरकार के दावों को स्वयं बयां कर रही है। योगी सरकार कोरोना के नियंत्रण में उत्तर प्रदेष में पूरी तरह असफल है । कैबिनेट मन्त्री का बयान पूरे कैबिनेट की अभिव्यक्ति माना जाता है जब तक कि उसका खण्डन न हो जाय । कैबिनेट मन्त्री ने प्रदेष की राजधानी लखनऊ की स्थिति बयान की है, अतः सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेष के दूरस्थ अंचलों की स्थिति क्या होगी  मोहन लालगंज,लखनऊ  के सांसद  कौषल किषोर ने भी स्वीकार किया है कि लखनऊ में कोरोना नियंत्रण के बाहर हो गया है कई हजार परिवार कोरोना की चपेट में है और शमषान घाटों पर लाषों के ढेर लगे हुये हैं।

वैष्विक महामारी कोरोना अपने वीभत्स रूप में पूरे देष में बीमारी और मौत का ताण्डव कर रहा है । इस समय देष कोरोना के अब तक के सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है । देष में बड़े और छोटे शहरों सहित जहांॅ भी कोरोना की टेस्टिंग हो रही है वहांकोरोना संक्रमितों की संख्या दिन- प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है । पिछले 4 दिनों से देष में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख से ज्यादा आ रही है । ये हालात तब है जब वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों के अनुसार कोरोना का ‘पीक’ आना अभी बाकी है, जो अगले कुछ दिनों बाद आयेगा । देष में कोरोना संक्रिमितों की संख्या पिछले 24 घण्टे में 1 लाख 85 हजार 248 पर पहंच गयी है, तथा उत्तर प्रदेष में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले  24 घण्टे में 18 हजार से अधिक हो गयी है । कोरोना की वीभत्सता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उत्तर पदेष का सर्वाधिक सुरक्षित मुख्यमंत्री सचिवालय भी कोरोना की चपेट में है और आदरणीय मुख्यमन्त्री जी को स्वयं आइसोलेट होना   पड़ा । केवल लखनऊ मं  ही एक दिन में 5382  कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं ।

भारत देष कोरोना संक्रमितों की रैंक में पूरी दुनिया में नम्बर-2 पर है, परन्तु सच्चाई इसके ठीक विपरीत है क्योंकि ग्रामीणांचल मं बहुत सी जगहों पर कोरोना की टेस्टिंग हो नहीं रही है। लोग या तो कोरोना से संक्रमित हो रहे है, या ठीक हो रहे है, अथवा फिर उनकी मौत हो रही है । भारतीय जनतापार्टी ने नारा दिया था कि ‘‘मोदी है- तो मुमकिन है’’। आज आदरणीय मोदी जी ने वह कर दिखाया है जो अब तक आजाद भारत में कभी नहीं हुआ था। कोरोना की वीभत्सता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक देष में अस्पतालों में कभी भी इतनी लम्बी लाइन (वेटिंग लिस्ट) नहीं हुई । और तो अलग बात है शमषान घाट तथा कब्रिस्तान पर शवों को जलाने या दफनाने के लिये इतनी लम्बी लाइनें है कि ‘‘टोकन’’ मिल रहा है । देष में यह असंभव आदरणीय मोदी जी ने पहली बार मुमकिन किया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.