diwali horizontal

मुख्यमंत्री ने शाहजहांपुर ट्रेन दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 02-02 लाख रु0 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

0 185

बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में ट्रेन द्वारा वाहनों को टक्कर मारने की दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने तथा इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.