diwali horizontal

इमाम हसन अलैहिस्सलाम की विलादत के सिलसिले में शीशमहल वेलफ़ेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ऑनलाइन महफ़िल का आयोजन

0 176

लखनऊ : हजरत मोहम्मद साहब (स.अ) के नवासे हजरत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की विलादत के सिलसिले में शीशमहल वेलफ़ेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ऑनलाइन महफ़िल का आयोजन किया गया। महफ़िल को सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अनवर हुसैन रिज़वी ने संबोधित करते हुए इमाम की फजीलत बयान की।

सोसाइटी के सचिव मोहम्मद शब्बीर बाबू भाई ने बताया कि कोविड 19 के चलते इस महफ़िल का ऑनलाइन आयोजन किया गया है। महफ़िल के पश्चात कोरोना महामारी के ख़ात्मे के लिए विशेष दुआ भी कराई गई। इस मौके पर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने की अपील भी की गई।

महफिल के आखिर में सोसाइटी के उपाध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद मेंहदी (बिक्कू भाई) के आकस्मिक निधन पर उन्हें खिराजे अकीदत पेश की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.