diwali horizontal

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश आज मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे

0 179

लखनऊ : जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश आज मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।उन्होंने मोहनलालगंज क्षेत्र में आरआरटी टीमों द्वारा डोर टू डोर ट्रैकिंग अभियान की समीक्षा की जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि संक्रमण की चेन को तोड़ा जाए इसके लिए आवश्यक है कि जो भी कोरोना रोगी पाए गए हैं उनके संपर्क में आने वाले लोगों की टेस्टिंग और ट्रैकिंग शतप्रतिशत करा ली जाए। आरआरटी टीमों द्वारा अभियान के दौरान पाए गए रोगियों को मौके पर ही मेडिसिन किट भी दे दी जाय, ताकि रोगियों को होम आइसोलेशन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े इस कार्य में लापरवाही पर आरआरटी टीमों का उत्तर दायित्व निर्धारित किया जाएगा।

अभिषेक प्रकाश ने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ ही विशेष तौर पर  प्रत्येक गांव को लगाई गई आर आर टी टीमों द्वारा निगरानी समिति के सहयोग से कवर किया जाए।विशेषकर गांव में बाहर से आने वाले लोगों की टेस्टिंग के साथ ही आवश्यकतानुसार क्वॉरेंटाइन करने की कार्यवाही की जाए। इससे जहां एक ओर संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकेगा वहीं दूसरी ओर होम आइसोलेशन में रहने वाले रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं और परामर्श भी प्राप्त हो सकेगा उन्होंने बताया कि निरंतर कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते जनपद लखनऊ में पॉजिटिविटी रेट अपेक्षा कृत काफी कम हो चुका है।ऐसे में यह आवश्यक है की टेस्टिंग प्रक्रिया को तेज कर करने के साथ ही लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के विषय में भी जागरूक किया जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय भटनागर भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.