diwali horizontal

बेबाक उर्दू हिन्दी पत्रकार एवं अदबी समाजी मैदान को रौशन करने वाला चिराग़ बुझ गया।

0 126

लखनऊ : वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी 55 वर्षीय वकार रिजवी का सोमवार सुबह कोरोना संक्रमण और वरिष्ठ पत्रकार लगभग 70 वर्षीय कौशल किशोर का बीमारी के चलते निधन हो गया। स्वर्गीय वकार रिजवी काफी दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। स्वर्गीय वकार रिजवी के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पूर्व राज्यपाल राम नाईक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई अन्य राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने अपने शोक संदेश में वकार रिजवी को परम मित्र बताते हुए कहा कि वकार रिजवी ने धर्म और भाषा से परे पत्रकारिता का धर्म निभाया। उनके निधन से मैं व्यथित हूं और भावनाओं को शब्द देना मुश्किल हो रहा है। वहीं नाजमियां अरबिक कॉलेज के प्रिंसिपल मौलाना फरीदुल हसन ने शोकसभा आयोजित कर स्वर्गीय वकार रिजवी की मगफिरत की दुआ की। वहीं आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव व प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास सहित अन्य उलमा, समाजसेवियों व उर्दू प्रेमियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। स्वर्गीय वकार रिजवी के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

स्वर्गीय वकार रिजवी को सोमवार को चौक मण्डी स्थित इमामबाड़ा गुफरानमआब में सुपुर्दे खाक किया गया। उनकी नमाजे जनाजा मौलाना जहीरुल हसन और मजलिस को मौलाना शब्बर रिजवी ने खिताब किया। स्वर्गीय वकार रिजवी के ईसाले सवाब के लिए मजलिसे सैय्युम मंगलवार सुबह 10 बजे अमीनाबाद के कच्चा हाता स्थित उनके पैतृक आवास पर आयोजित होगी। मजलिस को मौलाना शब्बर रिजवी खिताब करेंगे।
दूसरी ओर एक और वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वह भी चल बसे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.