diwali horizontal

देवरिया : जिलाधिकारी ने सरकारी तंत्र की खोली पोल, महामारी से लड़ने के लिए DM ने आमजन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई

0 241

उत्तर प्रदेश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है इलाज के लिए लोग दर दर भटक रहे हैं। कहीं अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा है तो कहीं ऑक्सीजन की किल्लत से मरीज दम तोड़ने को मजबूर हैं । प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट पड़ी हैं ऐसे में जिलों में तैनात जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि, काम संशाधन में वह अधिक से अधिक लोगों को अच्छा इलाज और उनकी जान कैसे बचा सकते हैं

इसके लिए सूबे के देवरिया जनपद के जिलाधिकारी ने आमजन से गुहार लगाई है कि, वह इस खतरनाक महामारी से निपटने में आगे आएं और सहयोग करें। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया में बैंक डिटेल्स भी साझा की है बैंक डिटेल्स साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि, कोरोना महामारी को देखते हुए जो लोग भी प्रशासन का सहयोग करना चाहते हैं, वह दिए खाता संख्या में राशि जमा कर सकते हैं।

वैसे तो इस जानलेवा संक्रमण से लड़ने में जिलाधिकारी को जो सूझाउन्होंने वह कदम उठाया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि सरकार भरपूर ऑक्सीजन और अच्छे इलाज के जो बड़े बड़े दावे कर रही है, उसमें कितनी सच्चाई है क्या आखिर सरकार ऐसे आपत्तिकाल में भी सिर्फ अपनी राजनीति को चमकाने का प्रयास कर रही है ? दूसरे शब्दों में कहें तो डीएम के यह अपील सरकारी तंत्र की पोल खोल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.